Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मन्दिर शिवशक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी में 55वां सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 7, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मन्दिर शिवशक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी, खन्ना रोड किशनपुरा में परमपूज्या गुरू माँ, प्रेमगिरि जी महाराज (बेरीवालों) की पावन अध्यक्षता में 55वां सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्र के महान संत श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरि जी महाराज (फिरोजपुर पंजाब) परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री तूफान गिरि जी महाराज (पटियाला)  परम पूज्या साध्वी दुर्गा जी महाराज (ज्वाला जी) परम पूज्य श्री ब्रह्मर्षि श्रीनाथ जी महाराज ने अपना पावन आशीर्वाद आई हुई संगतों का प्रदान किया। प्रातः 10 बजे हवन यज्ञ कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ जिसमें ज्वाला जी से साध्वी दुर्गा जी ने सत्संगत एवं संकीर्तन मं मेरे जोगी दा चिमटा किथे बजया, मैहरां मैहरां हो गई गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। समापन पर आरती कर विशााल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक छाबड़ा, चन्द्रभान वर्मा, उमेश गुम्बर, अश्वनी जिन्दल, जय भगवान, कपिल वर्मा, हर्ष सचदेवा, गौरव कक्कड़, चिराग तनेजा, विनोद सहगल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments