चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहा 5वां आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 2 अगस्त 2022, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने असंध रोड पर शनि मंदिर के पास नवम्बर 2021 में कृष्णपुरा निवासी राजेद्र व उसके दोस्तों पर चाकू व लाठी डंडों से हमला करने के मामले में नामजद फरार चल रहे आरोपी रोहित निवासी कच्चा कैंप पानीपत को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया उक्त मामले में चार आरोपियों को गत दिनों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग किया 1 चाकू व 3 डंडे बरामद कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम वारदात में शामिल फरार आरोपी रोहित को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना पुराना औद्योगिक में सुमित निवासी कृष्णपुरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना पुराना औद्योगिक में सुमित पुत्र राजेंद्र निवासी कृष्णपुरा पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह कपड़े का व्यापार करता है। 7 नवम्बर 2021 की रात सिंगर दोस्त अमित का भाई सागर कच्चा कैंप में जागरण में गया था। वह देर रात करीब पौने 3 बजे दोस्त अमित निवासी विकाश नगर, शक्ति निवासी प्रकाश नगर व सुनील निवासी सिवाह के साथ कार में सवार होकर सागर को जागरण से लेने के लिए कच्चा कैंप पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही सागर वहा से जा चुका था। उसी समय एक कार वहा पर आकर रूकी। कार में एकमप्रीत निवासी कच्चा कैंप, विक्की चोपड़ा, रोहित छाबड़ा व 4 अन्य लड़के सवार थे। कार से एक युवक उतरकर उनके पास आया और उछल कर उनकी कार के बोनट पर बैठ गया। एक लड़के ने कार का शीशा तोड़ दिया। उनको पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार को भगा लिया। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार का पीछा किया तो अंसध रोड पर शनि मंदिर के सामने गली में रास्ता खराब होने के कारण आरोपियों की गाड़ी रूक गई। तभी कार से 6/7 लड़के चाकू व डंडे लेकर उतरे और उनके उपर हमला कर दिया। आरोपियों ने अमित को ऑख व पासू के नजदीक चाकू से वार कर घायल कर दिया और सुशील व उसको सिर व हाथ पर चोट मारी। सभी आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सुमित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आईपीसी की धारा 148,149,323, 325,326,427,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments