ई-रिक्शा चालक से लूट करने वाले नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 27 अप्रैल 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने ई रिक्शा चालक से लूट करने वाले नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान प्रिंस निवासी मुलतान कॉलोनी ऊझां रोड, कुनाल निवासी हरिगढ़ जीन्द व आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर ऊझा गेट के पास घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान प्रिंस पुत्र सुनील निवासी मुलतान कॉलोनी ऊझां रोड व कुनाल पुत्र राजबीर निवासी हरिगढ़ जीन्द के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 16 मार्च की शाम एक ई रिक्शा चालक को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे नगदी व मोबाइल फोन लूट करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी रविवार को गिरफ्तार किया। लूट की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रोहित निवासी भारत नगर नजदीक शिव मंदिर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में रोहित पुत्र समेय सिंह निवासी भारत नगर नजदीक शिव मंदिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 16 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे ई रिक्शा लेकर रिसालू रोड पर आया था। जहां एक लड़का उसकी ई रिक्शा में बैठा और आगे चलने के लिए कहा। युवक उसको सुनसान जगह में ले गया। पीछे से उसके दो साथी एक स्पलेंडर बाइक पर आए और तीनों उससे 4500 रूपए व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी प्रिंस, कुनाल व नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया उन तीनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने लूटी गई राशि को आपस में बाटकर खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया और आरोपी प्रिंस व कुनाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments