Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान शिविर लगाकर  65 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 9, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी,पानीपत के सहयोग व युवा रेड क्रॉस, एन.एस.एस.,एन.सी.सी. इकाइयों, शारीरिक शिक्षा विभाग, लायंस क्लब ग्रेटर, रेड रिबन क्लब एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया जिसमे लगभग 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया |
यह शिविर डॉ. विक्रम कुमार, डॉ राजेश, डॉ. जोगेश, खुशबू एवं डॉ. नरवीर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पानीपत की मेयर कोमल सैनी मुख्य अतिथि रही एवं प्रसिद्ध समाजसेवी  राजेश गर्ग विशिष्ट अतिथि  रहे । महाविद्यालय की प्रबन्धन समिति से महासचिव   एल. एन. मिगलानी,  परमवीर ढींगरा ,  युधिष्ठिर मिगलानी, रवि गोसांई, रमेश नागपाल , प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा मलिक, रोटरी क्लब के प्रधान  मनमोहन अग्रवाल,  सुमित मित्तल,  सचिन गर्ग, उप प्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह व डॉ. अर्पणा गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व पौधा भेंट करके किया गया । कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न समितियों द्वारा पंजीकरण, समेत सभी व्यवस्थाएं की गईं। रक्तदान शिविर को लेकर जिले के प्रतिष्ठित प्रशासनिक एवं सामाजिक व्यक्तियों ने अपने संदेश दिए और इस पुनीत कार्य की सराहना की।
पानीपत मेयर कोमल सैनी ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव सेवा और परोपकार पर टिकी होती है। रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो प्रत्यक्ष रूप से जीवन बचाने में सहायक होता है। आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मैं इस सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश गर्ग  ने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाती है, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करती है। आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज द्वारा इस प्रकार के शिविर का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। मैं सभी सहयोगियों को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे।”
प्रबंधन समिति के महासचिव  एल.एन.मिगलानी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण अंग है। आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने इस शिविर में भाग लेकर जो अनुकरणीय कार्य किया है, वह प्रशंसा के योग्य है। मैं इस नेक कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को बधाई देता हूँ।
प्राचार्या डॉ.शशि प्रभा मलिक ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत जीवन बचाने में सहायक होता है और उन्होंने शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत की है। हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस पुनीत कार्य में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। ऐसे आयोजनों से न केवल जागरूकता उत्पन्न होती है, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा-भावना एवं परोपकार की भावना भी विकसित होती है।
प्रधान रोटरी क्लब,  मनमोहन गर्ग ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत जीवन बचाने में सहायक होता है । एक यूनिट रक्तदान अनेक जीवन बचा सकता है और आज इस शिविर की वजह से इस महान उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान किया गया है ।
सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार व पुरस्कार प्रदान किये गये। डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पुनिया, प्रो. हिमांशी, डॉ. अंजलि व डॉ. ज्योति गहलोत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. सोनिया, प्रो. पवन कुमार, प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. प्रवीण कुमार व समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे ।

Comments