एसडी पीजी कॉलेज में 7 दिवसीय पानीपत पुस्तक मेले का आयोजन।
-पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर शनिवार को करेंगे मेले का उद्घाटन
BOL PANIPAT : 16 अगस्त 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर शनिवार को एसडी पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि पहुंचकर 7 दिवसीय पानीपत पुस्तक मेले का शुभारंभ करेंगे।
हरियाणा पुलिस की पहल पर जिला प्रशासन के सानिध्य में नगर निगम, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, पंचायत विभाग, आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं एसडी पीजी कॉलेज पानीपत समन्वय में पुस्तक संस्कृति के उन्नयन का उत्सव तृतीय पानीपत पुस्तक मेला 17 अगस्त से 23 अगस्त तक एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस द्वारा 17 अगस्त शनिवार को पुस्तक मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
पुस्तक मेले में देश भर से प्रकाशक बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं। मेले मेें प्रतिदिन विमर्श, कार्यशाला एवं हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित नाटक, रागिनी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
पुस्तक मेेले के संदर्भ में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि आओ बनाये किताबों संग आजादी का पर्व, नारे को आत्मसात करने का उत्सव है पानीपत महोत्सव।
नागरिकों एवं युवाओं से अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि मेेले में समकालीन विषयों पर प्रतिदिन विमर्श का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, 18 अगस्त-इतिहास में पानीपत और पानीपत का इतिहास, साहित्य और इतिहास में अन्तर्सम्बन्ध, 19 अगस्त-हमारी बसुन्धरा, प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित बनाए-भविष्य को उज्जवल बनाये, 20 अगस्त-प्रदूषण मुक्त हो शहर हमारा, हरा भरा हरियाणा, 21 अगस्त-स्त्री समानता और नागरिक जबावदेही, 22 अगस्त-प्रकृति खेती समय की पहल, 23 अगस्त-भारतीय आयुर्वेद परम्परा एवं ज्ञान जीवन रक्षा का सूत्र है विषय पर विमर्श का आयोजन किया जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत ने बताया कि मेले में प्रतिदिन विद्यार्थियों, शिक्षकों की क्रमशः सक्रिय हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि मेले में 50 से अधिक प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें नेशनल बुक ट्स्ट, साहित्य अकादमी, राजकमल प्रकाशन समूह, वाणी प्रकाशन समूह, प्रकाशन संस्थान समूह, नयी किताब, सामयिक प्रकाशन, रोहित बुक कंपनी जैसे संस्थानों ने हिस्सा ले रहे हैं।
समकालीन विषयों को समर्पित थीम पर पानीपत पुस्तक मेले में होगा चित्रकला कार्यशाला
मेले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चंडीगढ विश्वविद्यालय, रोहतक विश्वविद्यालय एवं कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ चित्रकारों के समूह द्वारा चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
मेले में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यशाला
पानीपत पुस्तक मेले में स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन समकालीन विषयों को आधार में रखकर चित्रकला कार्यशाला, कविता लेखन, संस्मरण लेखन, चित्रकला कार्यशाला, समाचार लेखन कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

Comments