Saturday, July 11, 2026
Newspaper and Magzine


कार लूट की वारदात में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT 10 जुलाई 2024, थाना सदर पुलिस टीम ने पेप्सी पुल के पास रिफाइनरी के कर्मचारियों से कार छीनने की वारदात में शामिल फरार चल रहे चौथे आरोपी को रिफाइनरी लोहा पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुखविंदर निवासी महराना के रूप में हुई।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर में आदित्य प्रताप पुत्र रंग बहादुर निवासी बेवली प्रतापगढ़ यूपी हाल रिफाइनरी टाउनशिप पानीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 5 जून को देर शाम अपनी होंडा कार में सवार होकर पानीपत से रिफाइनरी टाउनशिप में घर लोट रहा था। पैप्सी पुल के पास ढाबा के नजदीक पहुंचने पर वह कार को रोककर फोन में मैसेज देखने लगा। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों में साईड वाले शीशे में टक्कर मार दी, और बाइक को रोककर पूछा ज्यादा नुकसान तो नही हुआ। युवकों ने उसको कालर पकड़ कर कार से बाहर खीच कर चाबी छीन ली। तभी उनके दो अन्य साथी दूसरी बाइक पर सवार होकर आए और चारों उसके साथ मारपीट कर हथियार के बल बल कार छीनकर करनाल की तरफ फरार हो गए। कार में उसका पर्स व बैग भी था। जिसमें डेबिट, क्रेडिट कार्ड, कंपनी का आईडी कार्ड व करीब 1500 रूपये थे। आदित्य प्रताप की शिकायत पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पंजाब नैशनल बैक की मित्र शाखा में हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश कर बीती 16 जून को आरोपी प्रशांत निवासी पुरखास, अजय निवासी कारद हाल शेखपुरा, साहिल निवासी पुगथला, प्रिंस निवासी जुआ, मोहित निवासी कुंडली सोनीपत व केशव निवासी घूप सिंह नगर पानीपत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों से बैक लूट की वारदात के अतिरिक्त वाहन लूट की 3 अन्य वारदातों का खुलासा हुआ था। आरोपी प्रशांत, अजय व साहिल ने अपने साथी आरोपी सुखविंदर निवासी महराना के साथ मिलकर कार लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त 1 पोलो कार, 1 देसी पिस्तौल, 1 जिंदा रौंद, बर्फ तोड़ने वाले 4 सुए, 25 हजार रूपये, छीनी गई होंडा कार व 1 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर पुलिस टीम कार लूट की वारदात में शामिल फरार आरोपी सुखविंदर को पकड़ने के लिए भरसक प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी सुखविंदर को रिफाइनरी लोहा पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी प्रशांत, साहिल व अजय के साथ मिलकर कार लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी सुखविंदर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments