भगत सिंह स्मारक भवन में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।
BOL PANIPAT : 15 अगस्त स्थानीय भगत सिंह स्मारक भवन में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप एवं जिला सचिव पवन कुमार सैनी ने सीपीआई कार्यकर्ताओं के साथ राष्टीय ध्वज फहराया । उससे पूर्व भगत सिंह स्मारक के प्रांगण में स्थापित शहीद भगत सिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करके स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि दी गई ।
बाद में स्वतंत्रता सैनानी टीकाराम सखुन सभागार मेंं एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी की अध्यक्षता राम कुमार ने की और,संचालन पवन कुमार सैनी ने किया । गोष्ठी में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की । वक्ताओं ने कहा कि अनेक स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान के चलते हम आज आजादी में सांस ले रहे हैं । कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि आजादी के 78 साल के बावजूद देश में महंगाई , बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार पर काबु नही पाया जा सका , देश में गरीबी व अमीरी की खाई बहुत ज्यादा बढ गई है । भाजपा के पिछले दस साल के शासन में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को बहुत कम दाम पर कारपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है । सम्प्रदायिकता फैलानी ताकतों को सत्ता का साथ मिल रहा है जिसके चलते देश की एकता ,अखोडता पर खतरा मंडरा रहा है । वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरुरत है ।
इस अवसर पर सेवा सिंह मलिक ,शीश राम तोमर , ओम प्रकाश कश्यप ,सनोवर राणा , रमेश सैनी , भूपेन्द्र कश्यप , कृष्ण कुमार , सतीश यादव , विदुर चौधरी , राहुल राणा ,डाक्टर रमाकांत , प्रदीप जिंदल , वंश सपरा ,राजपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे ।

Comments