साकेतवासी लाला श्री भोजा राम जी, मुलतानी परिवार कृष्णपुरा पानीपत द्वारा 78वाँ सावन जोत महोत्सव 2026
BOL PANIPAT : माँ गंगा, जमना सरस्वती जी के पावन आशीर्वाद से आज 78वीं सावन जोत शोभायात्रा श्री गणपति पूजन कर कृष्णपुरा मेन बाजार से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई बिंझोल नहर शिव मन्दिर के पावन प्रांगण में पहुँची वहां पर माँ गंगा जी की आरती वन्दन कर भजन संध्या का आयोजन किया गया, साथ ही शिव पार्वती एवं राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी एवं नृत्य देखकर आए हुए सभी भक्तजन भाव विभोर हो उठे। हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों एवं हर हर गंगे के जयकारों से आकाश भी गुंजाएमान हो गया सावन जोत महोत्सव में आए हुए सभी संतों महापुरूषों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। साथ ही पानीपत सावन जोत सभा के प्रधान राजेश सूरी ने अपने सभी साथियों के साथ माँ गंगा जी की आरती वन्द कर सभी आए हुए भक्तों का आभार व्यक्त किया व पावन पवित्र सावन जोत को माँ गंगा जी के पावन चरणों में अर्पित किया। इस पावन अवसर पर जय भगवान, जयकिशन, चन्द्रभान वर्मा, डा. सुरेन्द्र अरोड़ा, हरीश चुघ, मोन्टी अरोड़ा, महेन्द्र गंगवानी, अशोक छाबड़ा, दीन दयाल, श्याम सुंदर, लव अरोड़ा, रमेश कुमार, देवेन्द्र रेवड़ी, सतीश शर्मा, सोनू सलूजा, रंजत चावला, राजू ढींगड़ा, पार्षद अंजली शर्मा, चंचल मुलतानी, आदि उपस्थित थे।

Comments