Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नवसंवत की विश्व हिन्दू परिषद स्वागत भव्य  शोभायात्रा मे  श्री राम की झांकी रही आकर्षण का  केंद्र

By LALIT SHARMA , in Politics RELIGIOUS , at April 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 9 अप्रैल,    सनातन नव वर्ष का उद्गोष   हिंदू परिषद के तत्वधान में स्थानीय बाबा काशिगिरी मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत बहुत से हर्ष एवम उल्हास के साथ एक विशाल बाइक शोभायात्रा से हुआ, शोभायात्रा में लगभग 300 हिंदू युवाओं के साथ मात्र शक्ति , कार सेवको एवम बुजुर्गों ने भाग लिया , बहुत ही सुंदर भगवान राम दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का बिंदु रही, आचार्य कमल जी शास्त्री एवम उनकी टीम द्वारा सुंदर संकीर्तन भजन का गुणगान ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए, जगह जगह शोभायात्रा का पुष्पों, मालाओं एवम पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया  मुख्य अतिथि विभु पालीवाल कार्यक्रम अध्यक्ष रामनारायण रावल और वशिष्ठ अतिथि डा० हेमा रमन और रविंद्र सैनी विश्व हिंदू परिषद से सह प्रान्त मन्त्री डा॰ अनीता मान ज़िला अध्यक्ष राजीव भाटिया ज़िला मन्त्री पुनीत बत्रा एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनें की शोभायात्रा में युवाओं का जोश देख साफ पता की राष्ट्र में युवा अब जाग गया है और देश धर्म की सेवा में सदैव अग्रणी है , शोभायात्रा का समापन स्वागत समारोह के साथ मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में हुआ , समापन उपरांत सभी सदस्यों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया 

Comments