श्री व्यास पूर्णिमा के अवसर पर सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
बोल पानीपत : श्री राम कृष्ण साधना केन्द्र मुरथल में श्री व्यास पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ पावन श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ हुआ। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ पानीपत के श्री राम मंदिर वार्ड नं. 7 की सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा हुआ। जिसमें संगीतमय शैली द्वारा पं. सत्यनारायण , भूषण वधवा, पंकज आहुजा, गणपत खुराना, दिनेश खुराना, किशन वाधवा व अन्य भक्तजनों द्वारा सब को आशीर्वाद दिया गया सभी भक्तजन गुरूजी के साथ भजनों पर नृत्य करते रहे। कल के कार्यक्रम में श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार के सभी सदस्य सहित भजन गायक नरेश सहगल भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन वेद बांगा ने किया। इस अवसर पर किशन लाल वधवा, जोगिन्द्र कमल, बिहारी लाल, चुन्नी लाल चुघ, अशोक जुनेजा, टाहला राम रामदेव, गुलशन खट्टर, रविन्द्र शर्मा, दिनेश रामदेव सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।

Comments