Tuesday, September 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. 4 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 अगस्त 2022, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने बिल्लू कॉलोनी में एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबड़ी रोड पर न्यू रामपुरा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोना निवासी न्यू रामपुरा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक काबड़ी रोड पर न्यू रामपुरा कॉलोनी के पास किसी अपराधक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोना पुत्र राजकुमार निवासी न्यू रामपुरा कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने जून में रात के समय बिल्लू कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 50 हजार रूपए की नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में महबुद निवासी बड़ी झिझाना शामली यूपी हाल किरायेदार बिल्लू कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना पुराना औद्योगिक में महबुद ने शिकायत देकर बताया था की वह 23 जून को कमरे का ताला बंद कर अपने गांव गया था। 25 जून को वापिस आया तो कमरे का ताला टूटा मिला अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी। जांच करने पर एक मोबाइल फोन व 50 हजार रूपए नही मिले। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया आरोपी मोना से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी किये पैसो में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिये। बचे 4 हजार रूपए आरोपी के कब्जे बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी मोना को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments