Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


ज़िले के 8 गांवों को मिला होली पर तोहफ़ा : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 19, 2022 Tags: , , , , , ,

8 गांवों को अब शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी

BOL PANIPAT , 19 मार्च। पानीपत जिला के गांव कैथ,शाहपुर,सिवाह,काकोदा,बाँध,पूट्ठर, बिजावा और लाखु बुवाना को इस बार होली पर बड़ा तोहफा मिला है। हरियाणा सरकार की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल हुए इन गांवों को अब शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी। जिला में अब म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल गांव की संख्या भी बढक़र 136 हो गई है। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा इस योजना के तहत जल्द ही ज़िले के कुछ और नए गांव भी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना की खासियत है कि एक ओर जहां ग्रामीणों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती है वहीं लाइन लॉस भी कम होता है साथ ही समय पर बिलों की अदायगी सुनिश्चित होती है।

योजना में शामिल सभी गांव बधाई के पात्र

जिला उपायुक्त ने म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल गांवों के उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि शहरों की तर्ज पर बिजली की आपूर्ति से ग्रामीणों को एक ओर जहां अपने रोजमर्रा के कार्यों में सुगमता महसूस होती है वहीं ईज ऑफ लिविंग में भी बढ़ोतरी होती है। हरियाणा सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य भी यहीं है कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सुविधाएं विकसित हो। इस योजना में शामिल होने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी ढांचागत सुविधाएं जैसे नए ट्रांसफार्मर, बिजली की नई केबल व अन्य सुविधाएं मिलती है। जिसके चलते कृषि कार्य, घरेलू जरूरतों के साथ ही परीक्षा के समय विद्यार्थियों को पावर कट की परेशानी से निजात मिलती है। जिला बिजली विभाग के एस.सी. सुरेन्द्र सिंह ढुल ने भी इन सभी गांवों के उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए कहा उम्मीद है कि इन गांवों के उपभोक्ताओं से जिले के अन्य गांवों में भी सकारत्मक माहौल बनेगा और वे भी विभाग की लाईन लॉस मे कमी कर अपने गांव को जगमग योजना में शामिल करवाने के लिए सतर्कता से बिजली का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा हर सम्भव प्रयत्न रहता है कि उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा बिजली मिलें।

Comments