1 से 19 वर्ष तक के जिला के लगभग 5 लाख बच्चों को एलबैंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
BOL PANIPAT , 3 सितंबर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला के एक वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु तक के सभी बच्चों को एलबैंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत जिला के लगभग 4 लाख 30 हजार बच्चों को एलबैंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय में मंगलवार को इस विषय पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। यदि हमें देश को एक स्वस्थ व समृध राष्ट्र बनाना है तो हमें बच्चों के स्वास्थय पर विशेष ध्यान देना होगा। इसी के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के तहत 18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 24 सितंबर को मॉप-अप दिवस पर जो बच्चें यह गोली नही ले पाए उन्हें घर-घर जाकर यह गोली खिलाई जाएगी। इस कार्य को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, ए.एन.एम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग देंगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 1 से 19 वर्ष तक के जिला के लगभग 5 लाख बच्चों को एलबैंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1045 आंगनवाड़ी वर्कर व इतनी ही आंगनवाडी सहायक और जिला के सभी स्कूलों के अध्यापक के साथ-साथ स्वास्थय विभाग के अधिकारी व सक्षम इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।
स्वास्थ्य विभाग से जिला नोडल अधिकारी डॉ ललित वर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला के सभी स्कूलों में इस अभियान के तहत यह दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी अध्यापकों व अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सभी इस पूनित कार्य को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

Comments