Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय में 17 दिसंबर को होगी जिला परिषद की बैठक: उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 11, 2024 Tags: , , , , ,

-अधिकारियों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य
-10 सूत्रीय एजेन्डे पर होगी विस्तार से चर्चा

BOL PANIPAT , 11 दिसंबर। उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को दोपहर बाद जिला सचिवालय में जिला परिषद की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 सूत्रीय ऐजंडे पर विचार विमर्श किया जाएगा। उपायुक्त ने इस से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक वाले दिन समय पर पहुंचे।
    उपायुक्त ने बताया कि इस 10 सूत्रीय ऐजंडे में राज्य वित आयोग ग्रांट की प्रगति, 15वीं वित आयोग ग्रांट की प्रगति पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2025-26 की जैडपीडीपी में करवायें जाने वाले विकास कार्यो के प्लान तैयार करने बारे विचार होगा।
    उपायुक्त ने बताया कि 15वें वित आयोग ग्रांट के अंतर्गत 1000 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने व टाईड ग्रांट से कूड़ा उठवाने के लिए 15 ई रिक्शा की खरीद पर विचार किया जाएगा। कमेटी गठन, मनरेगा योजना के तहत सदस्यों द्वारा मांगों की प्रगति हेतु व सदस्यों की मांगों को प्राथमिकता देने बारे चर्चा होगी।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद की नई गाड़ी खरीदने, बस क्यू सैलटर लगवाने व परिवार पहचान पत्र की समस्याओं के निवारण को लेकर चर्चा की जाएगी।

Comments