जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम सीजेएम ने जिला जेल में लगाई मासिक लोक अदालत
BOL PANIPAT : 2 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए, मनीषा बतरा के निर्देशानुसार, बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने जिला जेल, पानीपत में कैदियों के लिए एक मासिक विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम अमित शर्मा ने कैदियों की समस्याओं को सुना व जेल अधीक्षक को उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इस लोक अदालत में 20 मामले रखे गए, जिनमें से 5 मामलों का निपटारा किया गया। आरोपियों को हिरासत से रिहा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला जेल अधीक्षक देवी दयाल मौजूद रहे।

Comments