Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कोरोनारोधी वैक्सीन से ही कोरोना पर वार कर इसकी कमर को तोड़ा जा सकता है: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL HEALTH , at February 11, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 फरवरी। कोरोनारोधी वैक्सीन से ही कोरोना पर वार कर इसकी कमर को तोड़ा जा सकता है। इसलिए बच्चों को लगाई जाने वाली वैक्सीन के मामले में इसे एक अभियान समझकर इस कार्य को सफल बनाएं क्योंकि यह एक सामाजिक दायित्व है और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
यह बात उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के शुभारम्भ करते हुए कही। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना का टीका जरूर लगवाएं और स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित बनाएं। उन्होंने इस कार्य में उपस्थित प्रधानाचार्य प्रतिमा शर्मा को निर्देश दिए कि वे सभी बच्चों का डाटा तैयार कर जिला प्रशासन को दें। उन्होंने मौके पर ही बच्चों से सोशल डिस्टेंसिंग में बैठने के लिए भी कहा। उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी बच्चें सही तरीके से मास्क लगाएं। इसके साथ-साथ जो बच्चें बिना वैक्सीन के रह गए हैं और किसी कारणवश स्कूल में नही आ रहे उन्हें भी इसके लिए जागरूक करें। हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कोरोना महामारी का प्रकोप अभी खत्म नही हुआ है। इस मौके पर जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक भी उपस्थित थे।

Comments