Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद दो नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार गृह।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 फरवरी 2022, जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद दो नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार गृह। थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया की गांव आटा में गत दिनों हेयर सैलून की एक दुकान पर बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने की वारदात में नामजद दोनो नाबालिग आरोपितो को थाना समालखा पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर डिटेन उपरांत माननीय न्यायालय में पेश कर दोनो नाबालिग आरोपितो को बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने मामले की आगे जानकारी देते हुए बताया की मोनू पुत्र लालचंद निवासी आटा ने थाना समालखा पुलिस को शिकायत देकर बताया था की वह 4 फरवरी की साय करीब साढ़े 6 बजें गांव में सैलून पर बाल कटवाने के लिए गया था। नंबर आने पर जब वह बाल कटवाने लगा तो दो नाबालिग लड़के वहा पर आए और उससे पहले बाल कटवाने को कहने लगे। उसने नंबर आने की बात कही तो दोनो नाबालिग गाली गलोच करते हुए उसको दुकान से बाहर ले गए उनमे से एक ने उसको पकड़ लिया और दुसरे से दुकान से केंची उठाकर उसके पेट में वार कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर किया तो आसपास से व्यक्ति वहा आ गए। भीड़ को देखकर दोनो नाबालिग आरोपी जांन से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन उसको इलाज के लिए सिविल हस्पताल पानीपत लेकर गए। हालत को गंभीर देखते हुए बाद जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोनू की शिकायत पर थाना समालखा में नामजद दोनो नाबालिग आरोपितो के खिलाफ भा.द.स की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग आरोपितो की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments