Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की और तीन महिला आरोपी गिरफ्तार. 37 किलो तांबा  तार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 मार्च : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की और तीन महिलाओं को सोमवार शाम को काबड़ी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं की पहचान झुग्गी झोपड़ी कच्ची फाटक इंद्रा कॉलोनी निवासी हेमा, नीलम उर्फ खजुरा व नैना के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ तीनों आरोपी महिलाओं ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी अपनी दो साथी आरोपी महिलाओं सोनीपत की दहिया कॉलोनी निवासी कौशल्या व माला के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में तीनों आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया उन्होंने अपने हिस्से में आए चोरी के सामान में से 2 स्टेपलाईजर व 1 इन्वर्टर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 1 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से बचा चोरी का 37 किलो ताबा तार बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी दो महिला आरोपी कौशल्या व माला के कब्जे से चोरी का एक इन्वर्टर व तांबा की 3 टेर (तार) बरामद कर दोनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना शहर में भगत नगर तहसील कैंप निवासी नरेश पुत्र रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह 20 फरवरी की देर शाम को दुकान बंद कर घर गए थे। 21 फरवरी की सुबह दुकान पर आया तो शटर टूटा मिला। अंदर जाकर सामान चेक करने पर तांबे की तार के 30 टेयर, 2 इन्वर्टर, 2 स्टेबलाईजर नहीं मिले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो 6 महिलाए हाथों में बड़े बड़े बैग लिए दुकान का शटर तोड़कर चोरी करते दिख रही है। थाना शहर में नरेश की शिकायत पर बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने महिला आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments