8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू।
BOL PANIPAT : 14 फरवरी 2022, 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू। आरोपी की पहचान कुर्बान निवासी पत्थरगढ़ पानीपत के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया रविवार को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गांव गढ़ी बेसिक अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल-पैदल गांव पत्थरगढ़ से जलालपुर की और आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत जलालपुर से पत्थरगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर संद्विगध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को एक युवक गांव पत्थरगढ़ की और से पेदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपित युवक ने अपनी पहचान कुर्बान पुत्र यासिन निवासी पत्थरगढ़ के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो पेंट की जेब से हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 8 ग्राम पाया गया।
एएसआई अनिल ने बताया बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी कुर्बान के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी कुर्बान को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments