हत्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफ़ाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया काबू।
BOL PANIPAT : 15 फरवरी 2022, हत्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया काबू। समालखा के जौरासी खास गांव के खेतों में गत दिनों एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान करनाल के गांव टिकरी निवासी प्रमोद पुत्र महाबीर के रूप में हुई थी।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने मामले की जानकारी देत हुए बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए उनकी टीम ने हत्या की एक ब्लाइड वारदात को सफलापूर्वक सुलझाते हुए एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान सुरज उर्फ काला पुत्र रेहतू निवासी अतोलापुर बापौली पानीपत के रूप में हुई। प्रारंभिक पुलिस पुछताछ में आरोपी सुरज ने अपने एक साथी के साथ मिलकर टिकरी करनाल निवासी प्रमोद की जौरासी गांव के खेतों में धान्ने के पास गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पुछताछ करने व वारदात में शामिल इसके साथी के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी सुरज को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जौरासी के खेतो में 4 फरवरी को एक युवक का शव मिला था। जेब में मिले पहचान पत्र से मृतक की पहचान करनाल के गांव टिकरी निवासी प्रमोद पुत्र महाबीर के रूप में हुई थी। मृतक के पिता महाबीर की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया था। मृतक की पोस्ट मार्टम रिर्पोट में गला घोटने से हत्या होना पाया गया था। मृतक के पिता महाबीर ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसका बड़ा बेटा प्रमोद अतोलापुर में रिश्तेदारी में गया हुआ था। प्रमोद 3 फरवरी की साय गांव अतोलापुर से घर के लिए चला था जो घर नही पहुंचा। 4 फरवरी को उसको सूचना मिली की प्रमोद का शव गांव जौरासी के खतों में धान्ने के रास्ते पर मिला है। सूचना पाकर वह रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचा।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होने आरोपियों की पहचान व काबू करने की जिम्मेवारी सीआईए-वन पुलिस टीम को सौपी थी। उनकी टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से छानबीन करने हुए सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर रसलापुर नाले के पास से सुरज उर्फ काला निवासी अतौलापुर को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रमोद की गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

Comments