विवाह के बाद जरूर करवाएं रजिस्ट्रेशन : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 20 फरवरी : हरियाणा में विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘ विवाह पंजीकरण योजना ‘ क्रियान्वित की गई है । योजना के तहत विवाह के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण करवाने वाले दंपती को प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपए व मिठाई का डिब्बा सरकार की ओर से दिया जाता है । इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि ‘ मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना ‘ के दायरे में न आने वाले परिवारों को सरकार विवाह पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित कर रही है । विवाह के बाद पंजीकरण जरूर करवाना चाहिए । प्रदेश सरकार की ओर से नवदंपती को विवाह पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया के तहत विवाह पंजीकरण योजना शुरू की है ।

Comments