Saturday, October 31, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 30 अक्टूबर तक कुल 201549 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 31, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 30 अक्टूबर तक कुल 201549 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 19871.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 156159.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 19053 मीट्रिक टन व मुच्छल 6446 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11419 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4239 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 94 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7086 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 8018 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1360 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1890 मीट्रिक टन, मुच्छल 138 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4630 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 16198 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3478 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2568 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9632 मीट्रिक टन, मुच्छल 520 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 23420 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7078 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 3083 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11256 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 2003 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 32708.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2642 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2058 मीट्रिक टन, मुच्छल 955 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27034 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 109785 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1074 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 9360 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 96521 मीट्रिक टन, मुच्छल 2830 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 194810 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 179681 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4754.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10374.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। बाबरपुर मंडी में 9473.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7180 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2293.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 7699.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6525.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 14756 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12128 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2628 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 21610 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15731 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5879 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

Comments


Leave a Reply