पाईट कॉलेज समालखा में छठा दीक्षांत समारोह और एलुमनाई मीट 2022
BOL PANIPAT : पाईट कॉलेज समालखा में छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया | मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डॉ बी वी रमना रेड्डी , डायरेक्टर एन आई टी , कुरुक्षेत्र , अति विशिष्ट अतिथि राज गुप्ता , टी सी एस , हरीओम तायल , चेयरमैन पाईट , सुरेश तायल , मेंबर सेक्रेटरी, राकेश तायल , वाईस चेयरमैन , शुभम तायल , मेंबर बी ओ जी , डायरेक्टर डॉ शक्ति कुमार , राजीव तायल, संजीव गुप्ता , रवि गुप्ता , टाटा मोटर्स , हिसार, डॉ बी बी शर्मा , डॉ डी पी एस चौहान ने कार्यकर्म की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की | चेयरमैन हरिओम तायल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के पश्चात् दीक्षांत समारोह की शुरुआत के लिए अधिकारिक घोषणा की | डायरेक्टर डॉ. शक्ति कुमार ने विधार्थियों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रेरणा दी |

उन्होंने 2006 से 2022 तक की कॉलेज की प्रोग्रेस रिपोर्ट बताते हुए कहा कि किस तरह कॉलेज ने पिछले 16 सालो में उपलब्धिया हासिल की है और हर वर्ष कॉलेज एक नए मुकाम पर पहुँच रहा है | बी टेक होनर्स , बी टेक ऐ आई, मशीन लर्निंग , डाटा साइंस और रोबोटिक्स , बी फार्मा, डी फार्मा , इंग्लिश होनर्स कोर्स, इकोनॉमिक्स होनर्स, कॉमर्स होनोर्स और फैशन डिज़ाइन के कोर्स भी अब इस कैंपस में शामिल हो चुके है, पिछले 2 वर्षो में ही कॉलेज ने रिकॉर्ड तोड़ पैटेंट और शोध पेपर पब्लिश किए है | कॉलेज में स्टार्ट अप इन्क्यूबेशन सेंटर स्टार्ट हो चुका है , कॉलेज को हाल में इनोवेशन के क्षेत्र में फाइव स्टार रेटिंग हासिल हुई है | मुख्य अतिथि डॉ बी वी रमना रेड्डी ने अपने दीक्षांत भाषण में विधार्थियों का स्वागत किया और आज के दिन के लिए बधाई दी | उन्होंने कहा कि पाईट जैसा कॉलेज ही आप लोगो के लिए ऐसा भव्य कनवोकेशन कार्यक्रम आयोजित कर सकता है । उन्होंने विधार्थियों से हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहने को कहा |
उन्होंने बताया कि आज के तकनीकी युग में विधार्थियो को अब आल राउंडर होना पड़ेगा, टेक्नोलॉजी के सीखने के साथ ये भी देखना होगा कि हमे अपने ऊपर टेक्नोलॉजी को हावी नहीं होने देना है और सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी हम खुद है हमारे अंदर सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी है उसे सीखना , उससे प्यार करना , उसे समझना सबसे जरुरी है जब आप अपने खुद पर विजय पा लोगे उसके बाद आपको कामयाबी पाने से कोई नहीं रोक सकता | उन्होंने बताया पाईट पिछले कुछ वर्षों से लगातार नई नई ऊंचाइयों को छु रहा है | उन्होंने डायरेक्टर डॉ शक्ति कुमार एवं प्रबंधन समिति से राकेश तायल की दूर दर्शिता की तारीफ करते हुए कहा कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में बी टेक कोर्स एक कॉलेज में शुरू करना जो अभी तक आई आई टी और सरकारी विश्विधालय में नहीं शुरू हुए वाक्य ही काबिले तारीफ है |

ऐकडेमिक प्रोफेशन ने सोविनियर का उद्घाटन किया और उसके बाद 1200 विधार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्रियां वितरित की गयी | 60 शैक्षिक प्रतिभाशाली विधार्थियों का पदक एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया | कुरुक्षेत्र विश्विधालय में पोजीशन लेने वाले विधार्थियों नंद किशोर , निरंजन अधिकारी , अनवर अंसारी , नितिन , घनश्याम मिश्रा , अमनदीप शर्मा , जैसमीन बत्रा , ईशा रानी , जूही बत्रा , हरप्रीत सिंह , विकास गर्ग , लक्ष्य , दीपक हुड्डा , हिना , नेहा , पीयूष , साहिल , तान्या , अंशुल अग्रवाल , मानसी जैन , विधी , सैयद असफर , नमन बजाज , गौरव छौकर , ललित कौशिक , अलीषा मित्तल , मिताली नंदवानी , दीपांशी , आशिमा जैन , तापसी कत्याल , सृष्टि जैन , अंशिका मित्तल , धृति को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को प्रशश्ति पत्र , समृति चिन्ह और प्लांटर देकर सम्मानित किया गया और अन्य अतिथियों को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
राकेश तायल ने मुख्य अतिथि , अति विशिष्ट अतिथियों , अन्य अतिथियों, स्कूल कॉलेज से आए प्रिंसिपल , पुराने शिक्षकों , मीडिया का धन्यवाद किया और उन्होंने विधार्थियों को आज के दिन के लिए मुबारकबाद दी और उन्हें अपने कैरियर और जीवन में सफल होने के लिए शुभकामनाए दी |दीक्षांत समारोह के बाद एलुम्नाई विधार्थियों के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमे सभी एलुम्नाई विधार्थियों को उपहार दिए गए और सभी ने डी जे पर हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर जमकर डांस किया |
समारोह में रितेश अग्रवाल, डॉ दीपक राज , प्रिंसिपल एन सी आर , डॉ दीपक भागवत , प्रिंसिपल फार्मा, डॉ मनोज अरोडा, रजिस्ट्रार , जन संपर्क अधिकारी ओ पी रनोलिया , डॉ एस सी गुप्ता, डॉ अंजू गाँधी, डॉ पूजा वालिया , डॉ सुमन मदान , डॉ विक्रम बाली, डॉ सुखविंदर , डॉ जगमोहन , डॉ दिनेश दुहन ,डॉ दिनेश वर्मा, अमित दुबे , डॉ सुनील ढुल , डॉ हरि सिंह , डॉ गौरव गुप्ता , डॉ रजत , डॉ मुकेश चावला , अतुल गौतम ,डॉ अखिलेश मिश्रा, राजन सलूजा , रविंदर शर्मा, जयति महाजन , प्रीति दहिया , रोहित शर्मा , डॉ संजीव , तरुण मिगलानी इत्यादि भी मौजूद रहे |

Comments