Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


गणित के विद्यार्थियों के लिए गणित के विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा एम .एस .सी . द्वितीय वर्ष  के गणित के विद्यार्थियों के लिए गणित के विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा के 12 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है और वे . विषय के गहन अध्ययन के लिए प्रोत्साहित होते हैं विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे  शिक्षण कौशल का विकास होता है। गतिविधि का  संचालन प्रो.  कोमल ने किया | इस अवसर पर  प्रो. मानसी, प्रो. साक्षी,  प्रो. सौरव  ,प्रो. मनीष मौजूद रहे |

Comments