Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


कोई भी व्यक्ति अंत्योदय मेलों में खाली हाथ ना जाए, साथ लाएं अपने जरूरी दस्तावेज : एडीसी 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 फरवरी। आगामी 2 मार्च को लगाए जाने वाले अंत्योदय मेलों को लेकर एडीसी वीना हुड्डा ने सभी सम्बंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति इन मेलों में खाली हाथ ना जाए, मौके पर ही उसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसके आवेदन करवाएं ताकि सम्बंधित व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार स्थापित करने की ओर सरकार हर कदम आगे बढ़ा रही है ताकि लोग अपना रोजगार स्थापित कर सकें और उनका आर्थिक जीवन बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं की स्थिति बेहतर करने के लिए तीन लाख के ऋण देने का प्रावधान किया गया है। इसमें 18 से 55 वर्ष तक की आयु होनी जरूरी है और हरियाणा का स्थाई निवासी होना जरूरी है। इसी तरह व्यक्तिगत ऋण योजना भी दी जा रही है जिसमें 1.50 लाख रूपये तक के लोन का प्रावधान है।

वीना हुड्डा ने कहा कि सक्षम योजना के लिए युवा अपना रोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें कलस्टर लेवल के लिए 18 से 35 और स्नातक लेवल के 21 से 35 वर्ष की आयु होनी जरूरी है। वह युवा हरियाणा का स्थाई निवासी होना जरुरी है और परिवार पहचान पत्र आईडी में वह छात्र नही होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति अगर इन मेलों में आता है तो उससे उसकी योजना में दिलचस्पी पूछे और उनके साथ सभ्य तरीके से पेश आएं। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक व सीएमजीजीए पराग जसवाल मौजूद रहे।

Comments