Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में  स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पखवाड़े का समापन समारोह

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 26, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, हरियाणा एवं आर्य युवा समाज के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पखवाड़ा का शुभारंभ 12 फरवरी 2022 को किया गया जिसके समापन समारोह पर दिनांक 26 जनवरी 2022 को महासभा के अंतर्गत ‘सूर्य नमस्कार’ एवं हवन का आयोजन किया गया।

आर्य समाज के संस्थापक एवं डी0ए0वी0 संस्था के आधार स्तंभ स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस 12 फरवरी तथा विक्रम संवत के अनुसार फाल्गुन कृष्ण दशमी तदनुसार  26 फरवरी का है। इसीलिए 12 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक स्कूल में स्वामी दयानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिदिन महासभा का आयोजन  किया गया। इस महासभा के अंतर्गत ‘सूर्य नमस्कार’ करवाया गया तथा स्कूल की आर्य समाज समिति द्वारा साप्ताहिक हवन का आयोजन किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा महासभा के अंतर्गत आर्य समाज के महापुरुषों की जीवनी एवं उनके कार्यों की प्रस्तुति नाटक, भाषणों  एवं कविताओं के माध्यम से दी गई।

स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी छात्रों को स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा समाज सुधारक कार्यों के प्रति जागरूक किया और उनके द्वारा दिखाए गए सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने महान कार्यों के द्वारा  समाज और देश का उत्थान किया। हमें भी उन्हीं के पदचिन्हों  पर चलकर समाज से बुराइयों का उन्मूलन करना चाहिए । ताकि हम समाज एवं देश की उन्नति में अपना सहयोग दे सकें।

Comments