Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम की मुस्तैदी से बेनकाब हुआ वाहन फर्जीवाड़ा. फर्जी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर लगी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी सहित युवक को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर लगी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव महावटी हाल कुहाड़ पाना समालखा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र के गांव पट्टीकल्याणा में थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव महावटी निवासी प्रदीप एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन में फर्जी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर लगाकर गांव महावटी से पट्टीकल्याणा होते हुए समालखा की तरफ आएगा। स्कॉर्पियों पर लगी नंबर प्लेट बिलासपुर गांव निवासी जयदीप के नाम पंजीकृत स्कॉर्पियों एन की है। जयदीप की स्कॉर्पियों एन गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया था जो टोटल लॉस थी। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने पट्टीकल्याणा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर पश्चात महावटी की ओर से काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को नाका पर रूकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र अग्रेज निवासी महावटी हाल कुहाड़ पाना समालखा के रूप में बताई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक टोटल लॉस स्कॉर्पियो-एन खरीदी थी। बाद में दिल्ली के मायापुरी में संपर्क कर वह टोटल लॉस स्कार्पियों एन गाड़ी देकर और कुछ रुपए और खर्च कर उसने यह दूसरी गाड़ी तैयार करवाई। टोटल लॉस गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर तैयार कराई उक्त स्कॉर्पियों एन गाड़ी पर अंकित करवा दिए तथा उसी गाड़ी की नंबर प्लेट भी लगा दी, ताकि पुलिस जांच के दौरान पकड़ में न आए और आगे चलकर गाड़ी को बेच सके।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर लगी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी बरामद कर थाना समालखा में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2), 336(2), 340(2), 61(2) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रदीप को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही गिरोह में शामिल आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।


इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी प्रदीप का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, चोरी, धोखाधड़ी तथा आर्म्स एक्ट की वारदातों के आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपी को हत्या के मामले में माननीय न्यायालय से उम्र कैद की सजा हो चुकी है । आरोपी मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

Comments


Leave a Reply