Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों व संदिग्धों व्यक्तियों की पहचान के लिए पानीपत पुलिस ने चलाया विशेष सर्च अभियान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 2 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार पानीपत पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों व संदिग्धों व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य के यह कदम उठाया गया है।
टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान ने टीम के साथ वीरवार को सनौली रोड पर विशेष सर्च अभियान चलाया । इस दौरान दुकानों, होटलों व ढाबों पर काम करते वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही दस्तावेजों को जांचा गया। टीम शहर की विभिन्न कॉलोनियों, बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर वहां रह रहे लोगों की पहचान करेगी। अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आस-पास कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही मकान मालिक अपने किरायेदारों, संस्थान संचालक अपने कर्मचारियों और होटल, ढाबा तथा दुकान संचालक अपने यहा में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराए। यह कदम किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखने में सहायक होगा। अभियान के दौरान पुलिस का सहयोग करें। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।

Comments


Leave a Reply