Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


चंद्रशेखर आजाद का जीवन सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण- अर्चना


-चारों विधान क्षेत्रों मनाया गया चंद्रशेखर का बलिदान दिवस.

BOL PANIPAT : 27 फरवरी, चन्द्र शेखर आज़ाद का जीवन सर्वोच्च बलिदान का अनुपम उदाहरण है अपने कथनानुसार आज़ाद ही जिये और आज़ाद ही देश की आज़ादी के लिए बलिदान हो गए । ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने चन्द्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर सामलखा विधानसभा क्षेत्रगाँव बापौली में मंडी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही । डॉ अर्चना ने कहा कि चन्द्र शेखर आज़ाद का लाला लाजपतराय के हत्यारे सांडर्स को मारने में योगदान,असैम्बली में विस्फोटक में अहम योगदान रहा। काकोरी की घटना भारीतय स्वतंत्रता संग्राम के अहम मोड़ रही है उसके सूत्र धार चन्द्रशेखर आज़ाद रहे है।हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह के साथ स्वतंत्रता आंदोलन को उन्होंने धार दी । सरदार भगत सिंह सरीखे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ भी आज़ादी की मुहिम को आगे बढ़ाया।डॉ अर्चना ने कहा कि स्वतंत्रता के सत्ता कांग्रेस के हाथ मे आई उसने एक परिवार विशेष का गुण गान कराया। स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के सही व सच्चा इतिहास छुपाने के पाप कांग्रेस ने किया है।शशिकांत कौशिक ने कहा कि चन्द्र शेखर आज़ाद में बचपन से ही देश भक्ति कूट कूट कर भरी थी।

मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल रावल ने किया। पानीपत ग्रामीण विधानसभा के कार्यक्रम में जीटी रोड स्तिथ रोड धर्मशाला में बोलते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस ने निहित स्वार्थ के लिए केवल व केवल एक परिवार विशेष का गुण गान किया आज़ादी की जंग के असली इतिहास को छुपाया गया । महिपाल ढांडा ने कहा कि मोदी जी जो नई शिक्षा नीति लेकर आये है उसमें देश के नायको का इतिहास पढ़ाया जाएगा।उन्होंने ने कहा कृतज्ञ राष्ट्र आज चन्द्र शेखर आज़ाद को नमन करता है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है स्वतंत्रता सेनानियों व बलिदानियों को वो सम्मान मिले जिसके व हकदार थे। कांग्रेस ने जो पाप किया है वो उजागर कर लोगों को बताना चाहिए ताकि आम जन व आने वाली पीढ़ियों को सही इतिहास की जानकारी मिल सके।कार्यक्रम में बोलते हुए राममेहर मलिक ने कहा हमे चन्द्रशेखर आजाद गौरव शाली इतिहास बच्चों को बताना चाहिए। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक दिनेश पुजारा ने किया।

पानीपत शहरी विधानसभा का कार्यक्रम लाल बत्ती चोक गीता कालोनी स्तिथ ज़िला भाजपा कार्यलय में आयोजित किया गया जिसमें ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जो राष्ट्र अपने नायको को भूल जाता है वो अंधेरों में समा जाता है। यही अपराध कांग्रेस ने किया कभी देश को असली नायकों के इतिहास से देशवासियों को रु ब रु नहीं होने दिया अब मोदी जी ने ठाना है कि अब असली नायकों इतिहास लोगो को बताया जाएगा व उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा।आज चंद्रशेखर की जयंतीपर हम उन्हें नमन करते है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरियाणा सरकार में चैयरमेन निर्मला बैरागी ने चंद्रशेखर आज़ाद मेधावी व कुशल रणनीति कार थे । आज़ादी जंग की योजनाओं में उकना सब्से अधिक योगदान रहता था।मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक राजेश फोगाट ने किया।

इसराना विधानसभा का कार्यक्रम मतलौडा स्तिथ भालसी पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण लाल पंवार ने कहा हमे अपने बलिदानियों को याद करते रहना चाहिए उस से देश भक्ति का संचार होता रहता है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि चन्द्र शेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर आज हम सब सामूहिक रूप से उनको याद कर नमन कर रहे है। जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान आज उन्ही वीरों की वजह से हम खुली फिजाओं में सांस ले रहे है।उन्होंने ने कहा कि अब भाजपा ने ठाना है कि हर स्वतंत्रता सेनानी व अमर बलिदानी को वो सम्मान मिलेगा जिस से कांग्रेस ने आज तक वंचित रखा ।कार्यक्रम में बोलते हुए जसवंत पठानिया ने कहा चंद्रशेखर आज़ाद ने अध्यापन कार्य भी किया व बच्चो को देश प्रेम देश भक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने जंगे आज़दी में अनेको कष्ट उठाये ।आज हम उनकि नमन करते है। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा किसान के जिला अध्यक्ष महाबीर सिंह दहिया ने किया।

ज़िला मीडिया प्राभारी ईश कुमार राणा जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले की सभी चारों विधानसभों के कार्यकर्मो के आरम्भ में तिरंगा फहराया गया व चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पर्पित किये गए। वन्दे मातरम का जय घोष किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों अन्य युद्धों व शांति काल मे राष्ट्र के लिए बलिदानियों को समरोह में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रयागराज के अल्फ़्रेड पार्क से लाई पावन मिट्टी का तिलक किया
मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ देकर, पगड़ी पहनाकर ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया अंत मे राष्ट्र गान का गायन हुआ।

Comments