Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का हुआ शानदार आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 28, 2022 Tags: , , ,

पानीपत : 28 फरवरी 2022 , आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र व भौतिकी विज्ञान विभाग की रमन फिजिक्स एजुकेशन एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ऑनलाइन  भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में 23 प्रश्नोत्तरी  महाविद्यालयों के 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह व भौतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का ज्ञान तो बढ़ता ही है साथ ही नया सीखने का अवसर भी मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि अर्थ शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगता में पाईट कॉलेज के हर्ष ने प्रथम, एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज अंबाला की छात्रा यशिका ने द्वितीय स्थान, वहीं पायट कॉलेज की छात्रा स्वाति ने तृतीय स्थान व सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से पाइट कॉलेज की सपना व संजना ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की सेजल ने प्रथम स्थान, पाईट कॉलेज की महक ने द्वितीय स्थान, आर्य कॉलेज के अभय ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की तान्या ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से पाईट कॉलेज के हर्ष व आर्य पीजी कॉलेज की निधि ने हासिल किया। वहीं पाईट कॉलेज के आकाश व रोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भौतिकी विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा बिंदु ने प्रथम स्थान, आर्य कॉलेज की बीएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा मानसी ने द्वितीय स्थान, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एमएससी की छात्रा सुमन सिसोदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर की बी.बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सोनल ने प्रथम स्थान, आर्य कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने दूसरा स्थान, मारकंडा नेशनल कॉलेज, शाहाबाद मारकंडा की बी.एस.सी प्रथम वर्ष की नीलाक्षी तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं उन्होंने यह भी बताया की भौतिकी विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई प्रतियोगिता में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः ग्यारह सौ, सात सौ व पांच सौ रुपए पुरस्कार व सर्टिफिकेट भी दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. वर्षा, अंजू मलिक, प्रो.चित्रांश भटनागर, शशि रोहिल्ला, अतुल त्यागी, प्राध्यापिका अंजू नांदलश, परमजीत ,अंकिता चावला, समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments