Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में मनाया लोहड़ी पर्व.संस्‍कृति से जुड़ने को प्रेरित किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 13, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी (पाइट) में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। संस्‍कृति और परंपरा को निभाते आग जलाकर पूजा की। लोकगीतों और भांगड़ा-गिद्दा की धुनों पर शिक्षकों एवं छात्रों ने नृत्‍य भी किया। पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार ने कहा कि हमारे त्‍योहार समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देते हैं। लोहड़ी का यह उल्लासमय पर्व हर वर्ग के लोगों को परंपरा और उत्सव का अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। हमारे त्‍योहार हमें बताते हैं कि हमें अपनी संस्‍कृति से जुड़े रहना है। अपनी भावी पीढ़ी को बताना है कि हमारी संस्‍कृति क्‍या है। पाइट के सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने भी लोहड़ी और पर्वों की सार्थकता बताई और इनसे जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, डीन डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा, एप्‍लाइड एवं ह्युमेनिटी विभाग की अध्‍यक्ष डॉ.विनय खत्री सहित विभागों के अध्‍यक्ष एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Comments