Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रियान्वित की जा रही योजना : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 मार्च : उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को अनेक प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है । इसके अलावा मत्स्य पालकों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है । मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का उद्देश्य उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि , मत्स्य प्रबंधन और नियामक ढांचा , टैक्नोलॉजी इंफ्यूजन तथा पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन के लिए ढांचागत सहायता प्रदान करना है । योजना के तहत तकनीकी सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है । इनमें मछली पालन के लिए पट्टे पर गांव के तालाबों को प्राप्त करना , मछली संस्कृति इकाई के निर्माण के लिए ऋण , प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था , तालाब स्थलों की मिट्टी एवं पानी की जांच , योजना और तालाबों के अनुमान की तैयारी , गुणवत्ता वाले बीज और फीड की आपूर्ति , मछली के विकास की जांच , मछली के रोगों की जांच , मछली फसल काटने की मशीन तथा मछली परिवहन और विपणन आदि शामिल है ।

Comments