सांसद संजय भाटिया ने किया कौशल दर्पण पोर्टल का शुभारंभ। जिला के सभी तकनीकी ट्रेनिंग सेंटरों का होगा डाटा उपलब्ध।
BOL PANIPAT : 23 सितंबर–करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में कौशल दर्पण पोर्टल का शुभारंभ किया।यह कौशल दर्पण पोर्टल वन-स्टॉप स्किल डायरेक्टरी हैं। इसमें छात्र अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप, जिले में उपलब्ध कौशल पाठ्यक्रमों की तलाश कर सकते हैं।
डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल जिले में विभिन्न कौशल कार्यक्षेत्रों की प्रगति की निगरानी के लिए, जिला कौशल समिति के लिए एक कमांड सेंटर भी होगा। इसके अलावा, पोर्टल जिला कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को बनाने में भारत सरकार द्वारा नियुक्त महात्मा गांधी नैशनल फ़ेलो,राहुल सैनी का अहम योगदान रहा है।

Comments