Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते चार युवक काबू, दाव पर लगी 2 हजार की नगदी बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 मार्च 2022, जूआ खेलते चार युवक काबू, दाव पर लगी 2 हजार की नगदी बरामद। सनौली थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार साय थाना सनौली पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर जलालपुर पावर हाउस के पास जूआ खेल रहे चार युवको को काबू किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान बिजेंद्र पुत्र अंतु व नरेंद्र पुत्र नारायण निवासी जलापुर, साजिद पुत्र बीरा निवासी रिसपुर व अयुब पुत्र जमील निवासी झाम्बा कालोनी पानीपत के रूप में हुई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जूआ खेलने मे प्रयोग की किये जा रहे एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2 हजार की नगदी बरामद हुई। आरोपियो के खिलाफ थाना सनौली में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

सब-इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया थाना सनौली पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान सनौली खुर्द अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की जलालपुर प्रथम में पावर हाउस के पास अज्ञात चार युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे चारो आरोपियों को अवैध रूप से जूआ खेलते काबू किया।

Comments