Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


धुंध के दौरान वाहन चलाते समय बरते विशेष सावधानी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2026 Tags: , , , , ,

-यातायात पुलिस ने धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को जीटी रोड पर 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को किया जागरूक

-वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे तभी हम सड़क पर सुरक्षित रह सकते है, सुरक्षित व सतर्क होकर वाहन चलाए; यातायात पुलिस पानीपत

BOL PANIPAT , 08 फरवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला यातायात पुलिस धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पर्यासरत है। यातायात पुलिस ने रविवार को जीटी रोड पर 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में सड़कों पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। धुंध के मौसम में रिफ्लेक्टिव टेप बहुत ही कारगर साबित होती है।

धुंध के दौरान वाहन चलाते समय निम्न बातों का रखें ध्यान:

– वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें
– गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके
– कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें, धुंध में हाई-बीम हेड लाईट कारगर नहीं होती है। यदि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें
-विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं
– धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें
– घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें
– बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें

इमरजेंसी स्टाप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें
– ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें

Comments