Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 8 युवकों को अवैध जूआ खेलते व सट्टा खाईवा करते, एक युवक को अवैध शराब सहित व एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 मार्च 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल जी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा गत रात्रि अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्पेशल चेकिंग “नाईट डोनेशन” अभियान चलाया गया।

नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 8 युवकों को अवैध जूआ खेलते व सट्टा खाईवा करते, एक युवक को अवैध शराब सहित व एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया।

42 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी करने के साथ 76 पैट्रोलिंग पार्टी व 12 गश्त पार्टी अभियान में विभिन्न स्थानो पर नाइट डोमिनेशन के दौरान गश्त करती रही।

जिला पानीपत पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्रि को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस की 50 प्रतिशत फोर्स द्वारा नाकाबंदी व विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी, चौकी इंचार्ज व थाना चोकी में तैनात फोर्स अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त,पैदल गस्त व नाकाबंदी के दौरान मौजूद रही। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा 249 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक करने के साथ ही दो अलग-अलग स्थानों से 8 युवकों को अवैध जूआ खेलते व सट्टा खाईवा करते 67010 रूपए की नगदी सहित, एक युवक को 26 बौतल अवैध शराब सहित व एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। वही 20 अजनबियों के पर्चा अजनबी जारी किए गए।

डोमिनेशन के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहनता से जांच करते हुए कुल 1260 वाहनों को चेक किया गया वहीं 22 वाहनों के चालान भी किए गए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।

Comments