Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफतार. चोरी की बाइक व 3 मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जून 2022, पानीपत, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र सतपाल व विजय पुत्र प्रताप निवासी मच्छरौली समालखा पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक व 3 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया मंगलवार साय उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर चौटाला रोड़ पर गौशाला के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सहित दोनों आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक जुलाई 2020 में जीटी रोड पर पर्ल ढाबे के नजदीक से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में सुरेंद्र पुत्र मेहर सिंह निवासी नैन मतलौडा पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जीटी रोड़ पर सिवाह के नजदीक पैदल जा रहे युवकों से दो मोबाइल फोन छीनने के अतिरिक्त पर्ल ढ़ाबे से एक मोबाइल फोन चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान न होने पर बरामद तीनों मोबाइल फोन को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments