कंपनी में काम कर घर लौट रहे युवक से नगदी व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी काबू।
BOL PANIPAT : 10मार्च 2022, कंपनी में काम कर घर लौट रहे युवक से नगदी व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी काबू। छीना गया मोबाइल फोन, 10 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने नौल्था बलाना रोड पर युवक से नगदी व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को बुधवार देर साय नौल्था अडडे से काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान हरिओम पुत्र बलबीर, विशाल पुत्र रामेहर व अनिल पुत्र लहणा निवासी नौल्था पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों ने छीनी गई नगदी में कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए, बची 10 हजार की नगदी छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-वन पुलिस की एक टीम बुधवार की देर साय गश्त के दौरान पानीपत गोहाना रोड पर डाहर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर नौल्था अड्डे के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे तीनो आरोपित युवकों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर जनवरी में नौल्था से बलाना रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन व करीब 60 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
नगदी व मोबाइल छीनने की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में अनिल निवासी पलड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना इसराना में अनिल पुत्र भीम सिंह निवासी पलड़ी ने 13 जनवरी को शिकायत देकर बताया था की वह पानीपत सैक्टर 25 में स्थित कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। 12 जनवरी की देर साय वह कंपनी का काम पूरा कर घर आ रहा था। नौल्था में बलाना मोड़ पर उतरकर करीब 100/150 मीटर ही पैदल चला था, इसी दौरान अज्ञात तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उससे जबरदस्ती मोबाइल फोन व 60 हजार रूपए छीनकर फरार हो गए। अनिल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments