30 दिवसीय ऑनलाइन टैली एसेंशियल सर्टिफिकेट कोर्स के समापन पर सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया
BOL PANIPAT : आज जीटी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे 30 दिवसीय ऑनलाइन टैली एसेंशियल सर्टिफिकेट कोर्स के समापन पर सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा, कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय पाल सिंह व इन्नोवेटिव कंप्यूटर अकैडमी पानीपत से दीपांशु ग्रोवर ने किया।
प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस टैली कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने आज के युग में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जाना और इसका इसका लाभ आपको अपने जीवन में मिलेगा । उन्होंने इस सर्टिफिकेट कोर्स की आयोजक टीम के कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय पाल सिंह, डॉ रंजू, प्रोफेसर सोनिया ढींगरा व प्रोफेसर सुखजिंदर सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
मंच संचालन डॉ रंजू ने किया। वहीं इस टैली कोर्स के संयोजक व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि प्रत्येक युवा विद्यार्थी को अधिकतम कौशल प्राप्त करने को हमेशा तैयार रहना चाहिए आज के अर्थ युग में एकाउंटिंग की जानकारी सबके लिए आवश्यक बन गई है। इस अवसर पर कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और उन्होंने बताया कि यह सर्टिफिकेट कोर्स टैली प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर आयोजित किया गया था। इस एक माह का कोर्स में विद्यार्थियों ने पहले थ्योरी और फिर प्रैक्टिकल सीखा। यह सर्टिफिकेट कोर्स आपको आगे चलकर अकाउंट व फाइनेंस के क्षेत्र में रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर इन्नोवेटिव कंप्यूटर अकैडमी पानीपत के निर्देशक दीपांशु ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा जिन विद्यार्थियों ने यह टैली कोर्स पूर्ण किया है उन सब को टेली कंपनी के साथ मिलकर रोजगार दिलवाने में प्रयत्न किया जाएगा व जो विद्यार्थी जो स्वयं रोजगार करना चाह रहे हैं उनकी भी पूरी सहायता की जाएगी। इस अवसर पर प्रो.अजय पाल सिंह, प्रो. माधवी, डॉक्टर शर्मिला यादव, प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा, डॉ. रंजू, प्रो. सोनिया ढींगरा, प्रो. रुचिका बत्रा, प्रो. रीना, प्रो. सुखजिंदर सिंह व विष्णु उपस्थित रहे।

Comments