जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास से किया गया आयोजन.
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से आयोजन किया गया। चेयरमैन अतुल जैन ने तिरंगा झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा, समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।तत्पश्चात बच्चों ने गीत , नृत्य, कविता और भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महिमा का गुंजन किया। संगीत अध्यापक विष्णु और किरण ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को संविधान के नियमों का ईमानदारी और अनुशासन से पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संविधान की महत्ता बताते हुए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने के प्रति जागरूक किया। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Comments