धूमधाम से मनाया होली महोत्सव।
BOL PANIPAT : आज दिनाँक 18 मार्च को समाज सेवा संगठन की ओर से अग्रवाल मण्डी कार्यालय पर होली महोत्सव धूमधाम से मनाया। संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा होली एक ऐसा त्योहार है जो गीले शिकवे और मनमुटाव को दूर करके आपसी भाई चारे को बढ़ावा देता है और भगवान श्री कृष्ण का प्रिय त्यौहार है। हम सभी को पुराने गीले शिकवे भूलकर एक हो जाना चाहिए।
किसी भी शास्त्र में नहीं है कि शराब पीकर कोई भी त्योहार मनाया जाए। हम सबका फर्ज बनता है समाज मे जो जरूरतमंद है उनकी मदद करे। इसलिए सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान श्री कृष्ण को रंग लगाकर होली की शुरुआत की और तत्पश्चात फूलो की होली खेली गई व सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी।
जैन ने कहा संगठन हमारा परिवार है इसलिए सभी साथियों ने एक परिवार की तरह होली महोत्सव मनाया व सुबह से ही कार्यालय पर मेम्बरों ने सहयोगियों व कालोनी वासियो के साथ मिलकर होली महोत्सव मनाया। इस मौके पर गुलशन कटारिया, सुशीला जैन, काजल जैन, अनिल सिंगला, अमित जैन, अतुल मुंजाल, अरुण मुंजाल, प्रवीन कटारिया, संदीप मलिक, सरदार नवनीत सिंह, सुनील बंसल, विक्की मखीजा, अंकित माटा, संतलाल मोंगा व संगठन के अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।

Comments