महंत हेमंत दास डायलसिस सेंटर में शुरू हुई डॉ. मुदासीर हबीब की फ्री OPD. संस्था ने बुके एवं गुरु महाराजजी का प्रसाद देकर किया सम्मान
BOL PANIPAT : टीडीआई सेक्टर-23 स्थित महंत हेमंत दास डायलसिस सेंटर में सिग्नस अस्पताल के सुप्रसिद्ध डॉ. मुदासीर हबीब द्वारा नि:शुल्क ओपीडी (Free OPD) की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित यह फ्री OPD अब हर वीरवार (गुरुवार) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नियमित रूप से चलाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा डॉ. मुदासीर हबीब एवं कपिल नारंग जी को बुके (फूलों का गुलदस्ता) एवं गुरु महाराज जी का प्रसाद भेंट कर उनका भव्य स्वागत और मान-सम्मान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने समाज सेवा के इस कार्य में डॉक्टरों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की।
समय: प्रत्येक वीरवार, दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: महंत हेमंत दास डायलसिस सेंटर, टीडीआई सेक्टर 23
विशेषज्ञ परामर्श: डॉ. मुदासीर हबीब (सिग्नस अस्पताल)
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित तनेजा, सोमनाथ आहूजा, जय दयाल तनेजा, राहुल तनेजा, सुभाष छाबड़ा और डॉ. पारस सहगल , मयंक तनेजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने संस्था के इस जनहितैषी प्रयास की प्रशंसा की।

Comments