नदियों को स्वच्छ रखना सबकी बराबर जिम्मेदारी: सुरेश सैनी
BOL PANIPAT , 22 मार्च। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी ने जिला के नागरिको से अपील करते हुए कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना हम सबकी बराबर जिम्मेदारी है। उन्होनें कहा कि नदियों का प्रदुषण मुक्त रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा क्योंकि नदिया हमारी व धरती की प्यास बुझाती है इसलिए नदियों को जीवनदायिनी माना जाता है। हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति भी नदियों के समीप ही विकसित हुई थी। उन्होनें कहा कि देश की सांस्कृतिक और सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का आधार भी नदियों को माना जाता है। उन्होनें कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कुछ लोगों द्वारा नदियों मेें प्लास्टिक की थैलियां, बौतल या अन्य साम्रगी पदार्थ नदियो में डाल दिए जाते है इसलिए हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है कि हमें ऐसे लोगों को भी रोकना चाहिए ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और देश के प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत का सपना
भी पूरा हो सकें।

Comments