Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अग्निवीर अम्बाला जोन के लिए भर्ती शुरू.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 1 मार्च। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर(जी.डी., क्लर्क/स्टोर कीपर, टैक्रिकल और ट्रेडमेंन) जिला पानीपत, रोहतक, झज्जर और सोनीपत के और फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिसटेंट/नर्सिंग असिसटेंट वेटनरी (सिर्फ अम्बाला जोन के) लिए भर्ती शुरू हो गई है जिसका रजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2023 तक होगा।
उन्होंने बताया कि पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन(कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) के लिए करना होगा, भर्ती प्रक्रिया का हिन्दी और अग्रेजी वीडियो क्लिप डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटज्वाईनइंडियनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन पर अपलोड कर दिया गया है। सभी अभियर्थी वीडियो क्लिप को सही तरीके से देखकर व समझकर ही आधारकार्ड, अपना नाम व पिता का नाम तथा जन्मतिथि इत्यादि अपना बायोडाटा भरें। अभ्यार्थी का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास हो जाने पर आगे की प्रक्रिया रन और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यार्थी अपना मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी बार-बार चेंज ना करें जिससे की आगे की प्रक्रिया में कोई किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए एआरओ रोहतक के टेलीफोन नम्बर 01262-253431, फैक्स नम्बर 01262-268568 तथा हैल्पलाईन नम्बर 8901384498 पर सम्पर्क कर सकता है।

Comments