राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग ऑनलाइन लैब सेफ्टी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई
BOL PANIPAT :आई. बी. (पी. जी.) कॉलेज और आर. के. एस. डी. महाविद्यालय,कैथल के रसायन विभागों ने संयुक्त रूप से एक राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग ऑनलाइन लैब सेफ्टी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई | प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया | विभागाध्यक्षा प्रो. रंजना शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में लैब सेफ्टी के नियमो का पता चलता है |
जिससे विद्यार्थी लैब में कार्य करते वक्त सजग रहेंगे और सही तरीके से लैब के नियमो का पालन भी करेंगे | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है साथ ही ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के कौशल का भी विकास करती है | प्रतियोगिता में नवनीत (डी. ए. वी. यूनिवर्सिटी) प्रथम स्थान, साहिल (आई. बी. (पी जी) कॉलेज) द्वितीय स्थान, काजल (दयाल सिंह कॉलेज), तृतीय स्थान प्राप्त किया | निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मोहम्मद ईशाक व डॉ. विक्रम कुमार ने निभाई |

Comments