“मैथ क्विज” में विवेकानंद सदन ने जीती प्रतियोगिता
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में अन्तरसदनीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इसमें राधाकृष्णन, विवेकानंद, टैगोर और टेरेसा सदन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई |पहले चरण में बेसिक मैथ के प्रश्न पूछे गए | दूसरे चरण में संख्याओं को क्रमबद्ध करना और तीसरे चरण में ब्लड रिलेशनशिप से संबंधित प्रश्न पूछे गए| सभी छात्रों ने बड़ी रूचि दिखाकर बढ़-चढ़कर प्रश्नों के जवाब दिए |प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन से निलेश, ऋषभ, काशवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |टेरेसा सदन और राधाकृष्णन सदन से कृतिका, पहल, दिया, निशा और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे|
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रितु सिंह, मैनेजर बलराम, गणित अध्यापिका पूजा बंसल और विद्यार्थी उपस्थित रहे | अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता सदन के विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी |उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि बनाना है|

Comments