Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश. सभी विभागाध्यक्ष 9 बजे से 1 बजे तक कार्यालय में रहें. जनता की समस्याओं का निवारण करना हो पहली प्राथमिकता : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 26, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 मार्च । डीसी सुशील सारवान ने जिला के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक दिन प्रात: 9 से दोपहर 1 बजे तक अवश्य अपने कार्यालय में मौजूद रहें ताकि आमजन के कार्य में कोई रुकावट न आये और उनकी समस्या का निवारण भी आसानी से हो सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को अगर राजकीय कार्य को लेकर जिले के किसी भी क्षेत्र बिन्दु पर जाना है तो वे 1 बजे के बाद ही जाए। डीसी शनिवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कांफ्रेंस हाल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने जिला में हुई पिछले दिनों सीएम की घोषणाओ से संबंधित कार्यों की स्थिति जानी और ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम की घोषणाओं से संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द तय सीमा में पूरा करें। उन्होंने सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों के बारे मे भी संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी सबंधित विभाग की सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरन्त प्रभाव से संज्ञान लेते हुए उनको निपटाने का कार्य करें ताकि आमजन को जल्द से जल्द न्याय मिल सकें।

Comments