Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने किया पानीपत और इसराना की अनाज मंदिरों का निरीक्षण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 31, 2026 Tags: , , , , ,

किसानों को उपलब्ध करवाएं मूलभूत सुविधाएं : ए.के. सिंह

किसानों को मंडियों में नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या–डीसी

पानीपत और इसराना मंडी के निरीक्षण में व्यवस्थाओं पर संतोष, सुधार के दिए निर्देश

हरियाणा सरकार का फोकस—आधुनिक मंडियां, सुगम खरीद
प्रक्रिया

मंडियों में गेहूं की फसल आने पर किया जाएगा दोबारा निरीक्षण।

BOL PANIPAT, 31 मार्च। हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने मंगलवार को जिले की पानीपत और इसराना अनाज मंडियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पानीपत और इसराना की आधुनिक मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया, एजेंसियों की भागीदारी और अब तक हुई खरीद की विस्तृत जानकारी ली।
ए.के. सिंह ने मंडी में माप-तोल के कांटों की जांच की तथा साफ -सफाई, शौचालयों की स्थिति और प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि
“हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की सभी मंडियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि किसानों को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक खरीद व्यवस्था मिल सके। इसराना मंडी में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन जहां भी सुधार की गुंजाइश है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा की जा रही सरसों की खरीद, निर्धारित लक्ष्यों और अब तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आढ़तियों की भूमिका और उनके समन्वय को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पानीपत मंडी में सरसों की ढेरी को भी देखा वह खरीद के बारे में दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि जिले की मंडियों में किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित है।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि
जिले की सभी मंडियों में किसानों को सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बिजली और सुरक्षा जैसे सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही तैनात किया गया है।”
एके सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मंडियों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम सेवाएं मिल रही हैं।
इस अवसर एसडीएम नवदीप नैन,तहसीलदार पानीपत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ प्रवीण गुलिया,डीएफएससी दिव्या , हैफेड मैनेजर कृपाल दास, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, वाइस चेयरमैन बलवान शर्मा, इसराना मंडी चेयरमैन राजेश जागलान, वाइस चेयरमैन सोमवीर मलिक, सचिव पवन , आढ़ती विरेंदर जागलान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments