Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 7, 2026 Tags: , , , ,

सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर करें कार्य।

BOL PANIPAT , 7 सितंबर। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को जिला सचिवालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना करने बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

डीसी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और जिला के संबंधित विभागों को समन्वित, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। जनभागीदारी के साथ सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में विभिन्न विषयों पर आधारित निबंध, पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। सेवा संकल्प अभियान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे नोडल अधिकारी होंगे। बैठक में जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नागराधीश टीनू पोसवाल,जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply