किसान के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने भेजी दो लाख रूपये की सहायता
BOL PANIPAT , 8 अप्रैल। पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने शुक्रवार को इसराना खण्ड के गांव बांध निवासी कृष्ण कुमार पुत्र टेकराम को मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा प्रेषित दो लाख रुपये नकद उनके ईलाज के लिए प्रदान किए और मुख्यमंत्री की ओर से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि विगत में जब सिंघु बोर्डर दिल्ली पर किसान धरना दे रहे थे तब बांध के किसानों द्वारा सिंघु बोर्डर दिल्ली पर लंगर लगाया गया था जहां पर कृष्ण कुमार इस लंगर में सेवा करता था और 7 नवम्बर 2021 को सिंघु बोर्डर पर बीमार होने के कारण इसे इसके साथियों द्वारा रविन्द्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने इसे ब्रेन हेमरेज होना बताया था।
इसके बाद इसे 8 नवम्बर 2021 को मैक्स अस्पाल दिल्ली ले जाया गया जहां पर यह 16 नवम्बर 2021 तक दाखिल रहा। वर्तमान में यह बांध में अपने गांव के घर पर ही है और कोमा में है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इसे इसके इलाज के लिए उक्त धनराशि पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार के माध्यम से दो लाख रूपये नकद भिजवाई है। पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने यह धनराशि उनकी पत्नी सुदेश की उपस्थित में प्रदान की।

Comments